बिलासपुर। ग्राम रहगी में ग्रामीण विकास जनहित कल्याण समिति के तत्वावधान में पौधारोपण किया गया। समिति के सदस्य धैर्यपाल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार व स्वयंसेवक गायत्री परिवार रहे। श्री पाली ने उद्बोधन में कहा कि पौधों का रोपण एवं संरक्षण महायज्ञ है। प्रदेश अध्यक्ष गोवर्धन पाल ने कहा कि यह सामूहिक जिम्मेदारी है कि अधिक से अधिक पौधों का रोपण किया जाना चाहिए। पौधारोपण के पूर्व गायत्री महामंत्र से पूजन किया गया, तदुपरांत पौधरोपण किया गया एवं पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जोगी पाल, देवचरण पाल, आशु निर्मलकर, श्रीमती पूजा पाल एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। -ब्यूरो
वृक्षारोपण एवं संरक्षण महायज्ञ है : पाली
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted