लखनऊ। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच के तत्वावधान में 13 अगस्त को लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की 231वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्युत लोकायुक्त आर.डी. पाल द्वारा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में प्रकाश पाल प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने माता अहिल्याबाई होलकर के विचारों पर प्रकाश डाला एवं वर्तमान में उनकी प्रासंगिकता को स्पष्ट किया। अवध प्रांत के समरसता प्रमुख राजकिशोर ने लोकमाता के राष्ट्रीय कार्यों एवं सेवाओं का उल्लेख किया। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक आपदा राहत प्रकोष्ठ एवं (पूर्व राज्य मंत्री) अशोक कुमार पांडे द्वारा ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम में लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। महासचिव राजेश कुमार पाल एवं पाल समाज के वरिष्ठ, अग्रणी और सम्मानित व्यक्तियों ने सहभाग किया। भागीदारी एवं सामाजिक न्याय हेतु विधान परिषद सदस्य रामचन्द्र प्रधान, तपेन्द्र शाक्य, राजेन्द्र प्रसाद पाल, गौरव नन्द आदि वक्ताओं ने प्रकाश डाला। -ब्यूरो
लखनऊ में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted