Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

तुलसीराम धनगर ने जयंत चौधरी से की जाति प्रमाण पत्र बनवाने की मांग

मथुरा। प्रान्तीय धनगर महासभा के जिला अध्यक्ष तुलसीराम धनगर ने यशपाल सिंह बघेल राष्ट्रीय सचिव राष्ट्रीय लोकदल के माध्यम से सांसद एवं केंद्रीय मंत्री. भारत सरकार जयंत चौधरी को भेजे एक पत्र में धनगर समुदाय के जाति प्रमाण पत्र बनवाने और राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। पत्र में लिखा गया है कि धनगर समाज लंबे समय से आपके साथ जुड़ा रहा है। वर्ष 2008-09 के धनगर आंदोलन के समय भी समाज ने आपके साथ सक्रिय सहयोग किया था। उस समय समाज के समर्थन से राष्ट्रीय लोकदल को मथुरा क्षेत्र में महत्वपूर्ण राजनीतिक सफलता प्राप्त हुई थी, जो सर्वविदित है। धनगर समाज सदैव से आपके प्रति सम्मान एवं विश्वास रखता आया है तथा स्वयं को आपके साथ जुड़ा हुआ मानता है। परंतु आज भी समाज को कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें प्रमुख रूप से धनगर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करने में पात्र गरीब एवं मजदूर वर्ग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उन्हें उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित होना पड़ रहा है। समाज के सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं योग्य व्यक्तियों को राजनीतिक हिस्सेदारी, जैसे जिला पंचायत सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधि पदों हेतु उचित अवसर प्राप्त नहीं हो पा रहे हैं। पत्र में कहा गया है कि कई बार क्षेत्रीय स्तर पर यह भी कहा जाता है कि समाज द्वारा टिकट की मांग नहीं की जाती, जबकि वास्तविकता यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण राजनीतिक प्रक्रिया में आगे बढ़ पाना कठिन हो जाता है। अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि आप अपने स्तर से धनगर समाज के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं के समाधान तथा राजनीतिक प्रतिनिधित्व में उचित हिस्सेदारी सुनिश्चित करने हेतु गंभीरतापूर्वक विचार करें, ताकि समाज को उसका संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकार प्राप्त हो सके। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x