लखनऊ। प्रदेश कार्यालय में 13 सितंबर को लेबर पार्टी (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. धनगर के नेतृत्व में पूर्व निर्धारित घोषित बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा-परिचर्चा की गई एवं पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रयागराज निवासी हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश पाल धनगर को प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई। कई अन्य महत्वपूर्ण पदों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। -ब्यूरो
उमेश पाल धनगर लेबर पार्टी (एस) के प्रदेश अध्यक्ष बने
Share:
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted