Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

युवा समाजसेवी सुभाष चन्द्र पाल का निधन

मुम्बई। पाल एकता मंच उत्तर प्रदेश पूर्वांचल उपाध्यक्ष सुभाषचंद्र पाल जोकि ग्राम औसानपुर, पोस्ट भगवानपुर कनेहरी, औराई, जनपद भदोही उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे इनका 38 वर्ष की आयु में 27 जून को सुबह अल्प बीमारी के कारण दु:खद निधन हो गया। स्वर्गीय सुभाष चंद्र पाल अपने पीछे माता-पिता, धर्मपत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चों (एक पुत्र एवं एक पुत्री) को छोड़कर इस नश्वर संसार से विदा हो गए। वे कुछ वर्षों पूर्व मुंबई के मीरा-काशीमीरा क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। समाज सेवा के प्रति उनकी गहरी निष्ठा थी। वे पाल एकता मंच ठाणे अध्यक्ष के पद पर कार्यरत एवं राष्ट्रीय समाज पार्टी से जुड़कर समाजहित में निरंतर कार्य करते रहे। बाद में परिवार के गाँव में रहने के कारण उन्हें भदोही बिजली विभाग में प्राइवेट मीटर लगाने का कार्य मिला, जिसके बाद वे अपने गाँव में ही रहने लगे। स्वर्गीय सुभाष चंद्र पाल एक सरल, मिलनसार, कर्मठ एवं समाजसेवी व्यक्तित्व के धनी थे। उनका असमय निधन उनके परिवार, समाज एवं सभी शुभचिंतकों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। -अनुराग पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x