फिरोजाबाद। विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मास्टर दाताराम बघेल के आवास, वासुदेवमई, शिकोहाबाद में अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन दीन मोहम्मद दीन की अध्यक्षता में 7 मार्च को आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि कृष्ण कुमार ‘कनक’ प्रसिद्ध कवि लेखक, साहित्यकार साहित्यालोचक, फिरोजाबाद, विशिष्ट अतिथि हरिओम ‘विमल’ कवि शायर, इटावा। विनोद माहेश्वरी कवि साहित्यकार, मैनपुरी ने संयुक्त रूप से महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि सम्मेलन में आए सभी कवियों ने श्रृंगार रस, वीर रस, गजल, मुस्तक, छंद, हास्य रस के माध्यम से अपना-अपना काव्य पाठ किया। वहीं आयोजकों ने सभी कवियों का पगड़ी, शॉल, प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। साथ ही छोटी-छोटी बच्चियों का स्वागत किया गया। कवि सम्मेलन में श्रीमती उर्मिला पांडे, नवाब सिंह राजपूत, नारायन सिंह राजपूत, निर्दोष कुमार प्रेमी, दाताराम बघेल, डॉ. अशोक पाल आशु दिल्ली, यश कुमार मिश्रा, संकल्प दुबे आगरा ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम के आयोजक जनवादी लेखक संघ फिरोजाबाद के संयोजक भगवानदास पीयूष, आलोक अर्श शिकोहाबाद थे। कवि सम्मेलन का संचालन पहुंचीलाल धनगर-विषधर ने किया। -ब्यूरो
अखिल भारतीय विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments