Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भाजपा पर लगाया गडरिया समाज की उपेक्षा का आरोप

मुरादाबाद। अखिल भारतीय पाल महासभा के प्रदेश संगठन महामंत्री राजेश पाल एडवोकेट ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भारतीय जनता पार्टी पर गडरिया समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया है। 17 मार्च को जारी विज्ञप्ति में उन्होंने बताया कि 16 मार्च को उत्तर प्रदेश में बीजेपी की महानगर जिला कार्यकारिणी की लिस्ट जारी की गई जिसमें मुरादाबाद जिला महानगर सहित उत्तर प्रदेश में गड़रिया समाज की हिस्सेदारी 0.1 थी। उन्होंने कहा कि यूपी में गड़रिया समाज 7% की संख्या में है जोकि बड़े स्तर पर बीजेपी को वोट करता है, मगर बीजेपी लगातार गड़रिया समाज की उपेक्षा करती आ रही है और अब तो पूरी सच्चाई सामने है कि बीजेपी पाल समाज को सिर्फ अपने लिए इस्तेमाल करती है, उसको गड़रिया समाज के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। मगर अब अखिल भारतीय पाल महासभा द्वारा बीजेपी का गांव स्तर तक विरोध किया जाएगा और महासभा अपने समाज को संगठित कर 2027 में करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पाल समाज कोई छोटा मोटा समाज नहीं है, पाल समाज का अपना बड़ा इतिहास रहा है। बीजेपी जो भी है, पाल समाज की वजह से है। लोकमाता अहिल्याबाई होलकर अगर भारत के सुप्रसिद्ध मंदिरों को न बचाती, समाज व जनता के लिए कार्य न करतीं तो आज भारत की सनातन संस्कृति जिंदा न होती। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x