Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

शेषधर पाल एसटीएफ के नये मुंबई अध्यक्ष बने

मुम्बई। 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष व गुढ़ी पड़वा के शुभ मुहूर्त पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया कार्यकारिणी की विजय पाल (टेलर) के जन्मदिन के निमित्त मिटिंग का आयोजन हुआ। मिटिंग में संगठन के मुंबई अध्यक्ष पद के लिए शेषधर पाल के नाम पर एक मत से सहमति बनी। तत्पश्चात संगठन के प्रमुखों में महाराष्ट्र संयोजक लालबहादुर पाल, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी अशोक सर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल ने उनका पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं राजमाता अहिल्या देवी होलकर की फोटो भेंट कर स्वागत किया। नये मुंबई अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि मैं संगठन के विकास व उन्नति के लिए सभी को साथ लेकर चलने के लिए संकल्पित रहुंगा। संगठन के अजय कुमार पाल को अंधेरी विधानसभा प्रभारी चयनित किया गया। उनका भी पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र देकर सभी ने सम्मान किया। तत्पश्चात विजय पाल (टेलर) का केक काटकर बड़े हर्ष से जन्मदिन मनाया गया। सभी ने उनके लंबी आयु व उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल, महाराष्ट्र संयोजक लालबहादुर पाल, महाराष्ट्र प्रदेश प्रभारी शिक्षक अशोक पाल, वसोर्वा विधानसभा अध्यक्ष शिवा अकेर्री, शिक्षक राजाराम पाल, मुंबई जिला उपाध्यक्ष शिक्षक संतोष पाल, महाराष्ट्र सलाहकार लालजी पाल, मुंबई जिला प्रभारी केवल प्रसाद पाल, शिक्षक लालचंद पाल, राज बहादुर पाल, छोटेलाल पाल, राजेश पाल, महाराष्ट्र मीडिया प्रभारी शिक्षक चंद्र प्रकाश पाल, महाराष्ट्र प्रवक्ता मनोज पाल, शिक्षक अमरनाथ पाल, शिक्षक वीरेंद्र प्रताप पाल, शिक्षक विजय प्रकाश पाल, तिलकधारी पाल, सरजू पाल, रामानंद पाल, राम श्रृंगार पाल, समाज सेवक दशरथ पाल, डॉ. विद्यासागर पाल, शिक्षक जगदीश पाल एवं कांग्रेस नेता राजपति यादव उपस्थित रहे। -घनश्याम पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x