Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कुम्हेर में बघेल समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न, 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कुम्हेर। कस्बे में बघेल समाज का 15वां सामूहिक विवाह सम्मेलन धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। सम्मेलन में 25 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का हाथ थामकर दांपत्य जीवन में प्रवेश किया। कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा से बड़ी संख्या में समाजबंधु एवं समाजसेवी शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में 8 हजार से अधिक लोगों ने भाग लेकर नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूरन सिंह डहरा ने की, जबकि मुख्य अतिथि डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बघेल गाडरी गड़रिया समाज के प्रदेश अध्यक्ष यदुवीर सिंह बघेल एवं सैंपऊ प्रधान दुष्यंत सिंह बघेल मौजूद रहे। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति कामां, डीग एवं भरतपुर के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सम्मेलन में नवदंपतियों को गृहस्थी बसाने के लिए डबल बेड, एलईडी, फ्रिज, कूलर, मेज-कुर्सी आदि सहित अन्य घरेलू सामान भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन बलराम सिंह निगोही ने किया। इस अवसर पर लक्ष्मण सिंह अध्यक्ष, ओमप्रकाश सुपावस, फूल सिंह सैंत, लालचंद, बच्चू सिंह, निरंजन भगत, सोहनलाल, करतार सिंह चक, बिजेंद्र क्वारदिया, रोशन लाल बैलारा आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x