मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच मुजफ्फरनगर जिले की सदर विधानसभा सीट से गडरिया समाज की राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व को लेकर एक नई आवाज सामने आई है। मुजफ्फरनगर सदर विधानसभा क्षेत्र के निवासी शरद पाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेतृत्व के सामने विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी पेश करने की इच्छा जाहिर की है। शरद पाल मुजफ्फरनगर जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पलिका क्षेत्र सरवट, वार्ड पाल मोहल्ला के निवासी हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से समाज के लोग विभिन राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को समर्थन देते आए हैं, लेकिन जब राजनीतिक प्रतिनिधित्व और हिस्सेदारी देने की बात आती है, तब समाज को पीछे छोड़ दिया जाता है। -ब्यूरो
शरद पाल ने ने की भाजपा से टिकट की दावेदारी
Share:
5
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted