लखनऊ। नगर पंचायत इटौंजा में जन सेवा केंद्रों द्वारा जारी किए गए धनगर समाज के 34 जाति प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया गया। एसडीएम द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच के बाद प्रमाणपत्रों के निरस्त करने की संस्तुति की थी। तहसीलदार बीकेटी शरद सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज से बने 34 जाति प्रमाण पत्र निरस्त कर दिए गए हैं। वार्ड नंबर एक की सभासद रागिनी ने इसकी शिकायत की थी। रागिनी का आरोप था कि फर्जी तरीके से जारी जाति प्रमाण पत्र अनुसूचित जाति धनगर से संबंधित थे। यह प्रमाण पत्र एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2026 तक जारी किए गए थे। -ब्यूरो
धनगर समाज के 34 जाति प्रमाण पत्र निरस्त
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments