Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कई लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता ग्रहण की

मेरठ। 19 मार्च को ग्राम छोटा हसनपुर में कुंवर पाल जिला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 24 के द्वारा उनके आॅफिस पर एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें कुछ लोगों ने आजाद समाज पार्टी काशीराम की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमन, विक्की, विशाल, इंद्रजीत, करण आदि शामिल रहे। इस अवसर पर किठौर विधानसभा अध्यक्ष विनोद कुमार, जिला संगठन मंत्री जय भगवान, सोनू कुमार को जिला सचिव युवा मोर्चा और अमन राज को किठौर विधानसभा उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बनाया गया। जिला अध्यक्ष एडवोकेट चरण सिंह, मेरठ मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा एडवोकेट भीम सिंह, मेरठ मंडल संयोजक भाईचारा कुंवर पाल छोटा हसनपुर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा सौरभ गौतम, जिला अध्यक्ष लीगल सेल रजनीश सिंह एडवोकेट, पूर्व किठौर विधानसभा अध्यक्ष अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x