Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राष्ट्रीय स्तर की योग कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए योगाचार्य महेश पाल

कुरुक्षेत्र। गीता ज्ञान संस्थानम में राष्ट्रीय स्तर की योग कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन भारत सरकार के खेल युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाली संस्था योगासन भारत के तत्वावधान में हरियाणा योग आयोग द्वारा किया गया। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में देश-विदेश से योग क्षेत्र के विशेषज्ञ, योगाचार्य एवं पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जयदीप आर्य (महासचिव, वर्ल्ड योगासन) रहे। उनके साथ कोंगा (यूएसए से योगासन सदस्य), योगासन भारत से रचित कौशिक, सीके मिश्रा (भारतीय खेल प्राधिकरण, पटियाला से योग विभाग प्रमुख), हरियाणा योग आयोग चेयरमैन, रोहित कौशिक (उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स योगासन सचिव), युद्धवीर (हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन सचिव) असम योगासन के सचिव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस नेशनल योग कॉंफ्रÞेंस में गुना से योगाचार्य महेश पाल मुख्य रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर योगासन को ओलंपिक कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में शामिल कराने के विषय पर गहन विचार-विमर्श किया गया इसके अतिरिक्त, जून माह में अहमदाबाद में आयोजित होने वाली वर्ल्ड योगासन प्रतियोगिता की तैयारियों और उससे संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा की गई। सम्मेलन में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि अधिक से अधिक भारतीय योगासन कोचों को विदेशों में योग सेवा का अवसर प्रदान किया जाए, जिसके लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भविष्य की योजनाओं के तहत देश के प्रत्येक जिले में योग कोच नियुक्त करने पर भी जोर दिया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य उच्च स्तरीय योगासन जज एवं कोच तैयार करना तथा योगासन के क्षेत्र में अनुसंधान को बढ़ावा देना रहा। यह सम्मेलन योगासन को वैश्विक पहचान दिलाने और भारत को इस क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बहुत ही जल्दी भारत के योगासन के खिलाड़ियों को वैश्विक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा और वे भारत के लिए योगासन के क्षेत्र में अधिक से अधिक मेडल जीतने का अवसर प्राप्त कर पाएंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x