Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

कुसलीपुर धर्मशाला के लिए 33 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत

पलवल। अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुसलीपुर के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लगभग 33 लाख 94 हजार रुपए स्वीकृत कर दिए हैं और धर्मशाला के बकाया कार्य का ई-टेंडरिंग नगर परिषद पलवल द्वारा लगा दिया गया है। धर्मशाला के प्रधान व वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बघेल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने क्रीमी लेयर में 8 लाख की लिमिट तय कर रखी थी जिसे घटाकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 लाख रुपए कर दी थी, इससे ओबीसी समाज एवं अति पिछड़ी जातियों के लोग बहुत परेशान थे। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्र सरकार ने जो लिमिट तय कर रखी है, उस लिमिट को हरियाणा राज्य में भी ₹8 लाख कर दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने बताया कि पाल बघेल गडरिया समाज को हरियाणा सरकार में भागीदारी दिलाने और अनुसूचित जाति में मिलाने के लिए अब दूसरी प्रक्रिया चालू की जा रही है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x