Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सोचो, समझो और आगे बढ़कर अपने ख्वाब पूरे करो!

कोई भी समाज लोगों से बनता है और वो लोग होते हैं आप और हम, आपको और हमें बेहतर/बड़ा बनाने में हमारी सोच की बहुत बड़ी अहमियत होती है। सारा सोच का खेल है। जब हमारी सोच अच्छी होगी तो हमें आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता और जब हम आगे बढ़ेंगे तो समाज भी आगे बढ़ने लगेगा। हमें खुद की तरक्की के लिए जी जान से लगना होगा। चाहे आप कुछ भी करिये, इतने अच्छे ढंग से और ईमानदारी से करिये कि आपकी अलग पहचान बन जाये। जब आप अपना काम अच्छे ढंग से करने लगते हो तो आपकी तरक्की की सम्भावनाएं भी बढ़ जाती हैं। आप अपने आप में एक ब्रांड बन जाते हो। इसलिए आज से ही अपना समय व्यर्थ गंवाने के बजाय सोचिये कि आप क्या हासिल करना चाहते हो और जी जान से प्रयास करिये, सफलता जरूर मिलेगी। किस्मत से तो उतना ही मिलेगा जितना लिखा होगा…परंतु मेहनत व कोशिशों से वो मिलेगा जिसके आप ख्वाब देखते हो…सोचो, समझो और आगे बढ़कर अपने ख्वाब पूरे करो। दूसरों से जीतने से पहले आपको अपने आप से लड़कर जीतना होगा…तभी आप दूसरों से जीत सकते हो…सोचो, समझो, आगे बढो…मंजिल आपका इंतजार कर रही है…। सही वक्त पर सही कार्य/कर्म ही इंसान को आगे ले जाता है। समय के साथ चलना सीखो नहीं तो पीछे रह जाओगे। सोच बदलो, सब कुछ बदलेगा। सोच हमेशा सकारात्मक रखें, नकारात्मक नहीं।
-शेफर्ड नन्दकिशोर धनगर
मो. 9810624224

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x