वाराणसी। चकिया चंदौली निवासी समाजसेवी प्रदीप कुमार पाल ने 29 मार्च को बीएचयू के विभिन्न संकायों में अपने समाज के अध्ययनरत विद्यार्थियों से समाज के शैक्षिक उत्थान पर चर्चा-परिचर्चा की। इसमें अमरेश पाल (उप सचिव, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली) द्वारा विद्यार्थियों से फोन द्वारा बात कर हौसला आफजाई की गई तथा भविष्य की तैयारियों पर चर्चा-परिचर्चा की। अजय पाल (योगाचार्य डीएलडब्ल्यू), रामाश्रय पाल (आरपीएफ डीएलडब्ल्यू), गणेश पाल ( पतंजलि समूह), मनीष पाल, धर्मेंद्र पाल (शिवनी म.प्र.), संजय पाल (सोनभद्र), अरुवेंद पाल (अयोध्या), अभिनव सिंह पाल (सहारनपुर), गौरव पाल (बाराबंकी), दीपक (बाबतपुर वाराणसी), रोहित पाल (पिंडरा वाराणसी) व अन्य सभी उपस्थित स्वजनों के सौजन्य से समाज के उत्थान के संबंध में एक सार्थक पहल का प्रयास किया गया व समाज के मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान में एक कार्यक्रम रखने पर विचार किया गया। –ब्यूरो
समाज के शैक्षिक उत्थान पर चर्चा-परिचर्चा की
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted