Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया का स्वागत एवं भोज कार्यक्रम संपन्न

अमेठी। ग्राम सभा कस्तूरीपुर, भादर में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया द्वारा एक भव्य भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल हुए। यह कार्यक्रम महाराष्ट्र के प्रदेश संयोजक लाल बहादुर पाल के निवास पर हुआ था। कार्यक्रम के दौरान लाल बहादुर पाल एवं धीरज कुमार पाल का माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर जोरदार स्वागत किया गया। यह आयोजन सामाजिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष धामू पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल, धर्मराज पाल, प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश सचिव अच्छे लाल पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. पंकज पाल, ब्लॉक अध्यक्ष मछलीशहर रमेश पाल सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी एवं एस.टी.एफ. जिला प्रभारी दिनेश पाल, जिला अध्यक्ष चंद्रकांत पाल, जिला उपाध्यक्ष उमेश पाल, कन्हैया लाल पाल, रमेश पाल, अभिनेष पाल, संस्कृति प्रेरणा अशोक पाल, बी.एल. पाल, मुन्ना लाल पाल, बाबूलाल पाल समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की जानकारी शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पाल द्वारा दी गई। यह आयोजन संगठन की एकजुटता, सामाजिक समर्पण और बढ़ती लोकप्रियता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x