भोपाल। शहर के होनहार खिलाड़ी ऋषभ धनगर (सुपुत्र रामविलास धनगर व श्रीमती रीना धनगर) व उनकी पूरी टीम ने अंडर-17 नेशनल फुटबॉल टूनार्मेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे भारत में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, समाज एवं क्षेत्र में खुशी की लहर है। ऋषभ धनगर एवं उनकी पूरी टीम की इस सफलता पर विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी मधुसूदन धनगर ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऋषभ की यह उपलब्धि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है और इससे अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ऋषभ धनगर एवं उनकी पूरी टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और समाज का नाम रोशन करती रहेगी। ऋषभ एवं उनकी पूरी टीम की इस उपलब्धि पर समाजजनों एवं शुभचिंतकों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। -ब्यूरो
भोपाल के ऋषभ धनगर एवं उनकी पूरी टीम ने अंडर-17 नेशनल फुटबॉल टूनार्मेंट में किया कमाल, देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त
बहुत बहुत बधाई शुभकामनाएं