Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सच्ची समाजसेवा की मिसाल!

दिल्ली एनसीआर की कुछ संस्थाएं सच्ची समाजसेवा की मिसाल पेश कर रही हैं जिसके लिए इन संस्थाओं के पदाधिकारी निश्चित रूप से सराहना के पात्र हैं। इन संस्थाओं में प्रमुख रूप से माता राम बेटी वृद्धाश्रम जीटी करनाल रोड बाईपास दिल्ली, स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली एवं देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट (रजि.) दिल्ली के नाम मुख्य रूप से उल्लेखनीय हैं। माता राम बेटी वृद्धाश्रम पिछले काफी समय से निराश्रित वृद्ध महिला-पुरुषों के सेवाकार्य में जुटा हुआ है जिससे इस वृद्धाश्रम की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है। इस वृद्धाश्रम से जुड़े समाजसेवियों ने पिछले दिनों उपरोक्त दोनों संस्थाओं का गठन कर सामूहिक विवाह एवं जरूरतमंद बच्चों को किताबें, स्कूल ड्रेस, बैग इत्यादि दिलाने का अभियान शुरू किया है जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। उपरोक्त संस्थाओं से जुड़े समाजसेवियों की संख्या यूँ तो अनगिनत है, फिर भी इनमें मुख्य रूप से स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चन्द पाल, राष्ट्रीय महासचिव यशपाल सिंह (प्रधान), दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जेडी पाल, महिला मोर्चा की संरक्षक श्रीमती भोजरानी पाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लता पाल, महासचिव श्रीमती गीता रानी पाल, मंगतराम पाल, सुरेश कुमार पाल, रामप्रकाश पाल, डॉ. मनोज पाल, एडवोकेट सुभाष पाल आदि के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं जो सच्ची समाजसेवा की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल

4.2 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
J. D. Pal

आपको बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनायें 🌹🌹🙏🙏

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x