मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नया आयाम मिलने जा रहा है। राजमाता अहिल्याबाई होल्कर डिग्री कॉलेज को शासन से मान्यता का पत्र प्राप्त हो गया है। इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता अमित गोयल व रविंद्र पाल ने कॉलेज के संस्थापक डॉक्टर सत्येंद्र पाल व पुष्पेंद्र बालियान को बधाई दी। डॉक्टर सत्येंद्र पाल कल्पना चावला मेमोरियल इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रबंधक हैं और लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय हैं, वहीं पुष्पेंद्र बालियान चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज गोयला से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरबीर सिंह के पुत्र हैं। दोनों ने मिलकर क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा की सुविधा देने का बीड़ा उठाया है। डिग्री कॉलेज को मान्यता मिलने से बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा जगत में डॉक्टर सत्येंद्र पाल के नाम एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। अब क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। खासकर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा जो संसाधनों के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती थीं। मान्यता पत्र मिलने की खबर पर अमित गोयल व रविंद्र पाल ने डॉक्टर सत्येंद्र पाल व पुष्पेंद्र बालियान से मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। यहां पढ़ने वाले युवा देश-प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। डॉक्टर सत्येंद्र पाल ने बताया कि शासन से मान्यता मिलने के बाद अब बीए व बीएससी आदि पाठडक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कॉलेज में अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति व आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। उनका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर ग्रामीण अंचल के बच्चों का भविष्य संवारना है। कॉलेज को मान्यता मिलने से अभिभावकों व छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह है। लोगों ने इस पहल के लिए डॉक्टर सत्येंद्र पाल व पुष्पेंद्र बालियान का आभार जताया है। -ब्यूरो
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर डिग्री कॉलेज को मिली मान्यता
5
1
vote
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments