Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राधे पाल का गीत ‘माता अहिल्याबाई के हम वंशज हैं सारे’ जल्द होगा रिलीज

खनौदा (बुलंदशहर)। माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, आदर्शों और समाजसेवा को समर्पित एक प्रेरणादायक गीत ‘माता अहिल्याबाई के हम वंशज हैं सारे’ जल्द ही रिलीज होने जा रहा है। इस गीत के लेखक राधे पाल (खनौदा) हैं, जिन्होंने इस रचना के माध्यम से धनगर, गड़रिया और बघेल समाज की एकता, गौरव और इतिहास को शब्दों में पिरोया है। गीत में माता अहिल्याबाई के न्याय, धर्म और जनसेवा के सिद्धांतों को प्रमुखता से दर्शाया गया है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। इस प्रोजेक्ट का निर्माण ‘राधे पाल फिल्म्स’ के बैनर तले किया गया है, जिसमें डीओपी, एडिटिंग और संपूर्ण प्रोडक्शन का कार्य राधे पाल और उनकी टीम द्वारा किया गया है। गीत के माध्यम से समाज को एकजुट रहने, अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठाने तथा अपने गौरवशाली इतिहास को दुनिया तक पहुंचाने का संदेश दिया गया है। साथ ही 31 मई को माता अहिल्याबाई जयंती को गर्व के साथ मनाने का आह्वान भी किया गया है। यह गीत जल्द ही आरपी मोशन हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा। राधे पाल ने बताया कि उनका उद्देश्य इस गीत के माध्यम से समाज को जोड़ना और माता अहिल्याबाई के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना है। -ब्यूरो

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x