Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

डॉ. देवांश धनगर को मिला एक और अवार्ड

आगरा। कोडिंग मास्टर डॉ. देवांश धनगर को आरकेडीएक्स टॉक्स संस्था द्वारा ‘टॉप 30 नेशनल एजुलीडर अवार्ड्स 2026’ से सम्मानित किया गया है। डॉ. देवांश धनगर का कहना है कि यह सम्मान सिर्फ एक अवॉर्ड नहीं है, बल्कि यह उस विश्वास और मेहनत का परिणाम है जो शिक्षा के क्षेत्र में हम लगातार कर रहे हैं। छोटे-छोटे कदमों से शुरू हुई यह यात्रा आज इस मुकाम तक पहुँची है और इसका श्रेय मेरे गुरुओं, मेरे छात्रों और उन सभी लोगों को जाता है जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। मेरा लक्ष्य हमेशा यही रहेगा-शिक्षा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सशक्त बनाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना। यह तो बस शुरूआत है, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इस उपलब्धि के लिए डॉ. देवांश धनगर को हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x