Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

धनगर समाज उत्थान समिति की बैठक में कई निर्णय

सीतापुर। धनगर समाज उत्थान समिति के पदाधिकारियों की बैठक यहां हुई जिसमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के विषय में विचार-विमर्श किया गया। सीतापुर मुख्यालय पर 5 जून को प्रात: 11 बजे से शाम पांच बजे तक भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल व विशिष्ट अतिथि राज्यमंत्री राकेश राठौर ‘गुरु’, श्रीमती नेहा अवस्थी नगर महापालिका अध्यक्ष-सीतापुर, रामकृष्ण भार्गव विधायक मिश्रिख, मनीष रावत विधायक सिधौली तथा धर्मेंद्र धनगर पूर्व प्रत्याशी मिश्रिख (सुरक्षित) को आमंत्रित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही सीतापुर बार एसोसिएशन के चुनाव में अनुज कुमार धनगर एडवोकेट का संयुक्त सचिव प्रशासनिक पद पर विजयी होने पर धनगर समाज उत्थान समिति के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया। -राम सागर धनगर ‘परिवर्तन’

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x