Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

एडवोकेट रामकुमार पाल नहीं रहे

अंबेडकर नगर। पाल सेवा संघ अंबेडकरनगर के मार्गदर्शक तथा पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट रामकुमार पाल (62 वर्ष) का 3 मई को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। ग्राम शहजादपुर जनपद अंबेडकर नगर के निवासी एडवोकेट स्व. रामकुमार पाल राजनीति के अलावा समाजसेवा में भी बहुत अग्रणी थे। उनके पिताजी स्व. अर्जुन पाल जिला चेयरमैन भी रहे। स्व. रामकुमार पाल के परिवार में उनकी धर्मपत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा (सभी अविवाहित) है। उनका अंतिम संस्कार 4 मई को ‘अमरौला घाट’ पर किया गया जहां सैंकड़ों लोगों ने उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x