Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राजाराम पाल की माता कर्मादेवी छोड़ गईं भावुक यादें

मुंबई। पाल विकास संघ मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजाराम पाल की माता स्वर्गीय कर्मादेवी सहदेव पाल का 6 मई को सुबह 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया। स्वर्गीय कर्मादेवी पाल की जन्मभूमि ग्राम देवकली तकिया, तहसील केराकत, जनपद जौनपुर थी। वर्तमान समय में उनका परिवार भटवाड़ी, घाटकोपर, मुंबई में निवास करता है। स्वर्गीय कर्मादेवी पाल अपने पीछे भरा-पूरा और खुशहाल परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में पुत्र राजाराम पाल, रमेश पाल, पुत्रियां निर्मला देवी पाल, कमला देवी पाल, बहुएं रेखा देवी पाल एवं सुनंदा देवी पाल, पोते राहुल पाल, राकेश पाल, शिवा पाल, साहिल पाल तथा पोती प्रिया पाल और प्रीति पाल सहित पूरा परिवार गहरे दुख में है। बताया जाता है कि राजाराम पाल अपनी माता की सेवा, सम्मान और देखभाल में सदैव समर्पित रहे। मां-बेटे के बीच अटूट प्रेम और गहरा लगाव था। राजाराम पाल अपनी माता को परिवार की प्रेरणा और आशीर्वाद मानते थे। अंतिम समय तक उन्होंने पुत्रधर्म निभाते हुए उनकी सेवा में कोई कमी नहीं आने दी। स्वर्गीय कर्मादेवी पाल के निधन पर समाज के लोगों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। -अनुराग पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x