Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरेन्द्र पाल ने किया भाजपा नेताओं का स्वागत

मुजफ्फरनगर। ग्राम पंचायत जटमुझेड़ा में भाजपा नेता हरेंद्र पाल (जिला कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंडल अध्यक्ष) द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता पहुंचे। हरेन्द्र पाल ने अपने समर्थकों के साथ सभी का जोरदार स्वागत किया। उसके बाद एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन को मजबूती प्रदान करने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने, जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष चर्चा हुई। भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में प्रचंड विजय के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई व शुभकामनाएं दी गर्इं। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ संगठन को अधिक से अधिक मजबूत बनाएं, कार्यक्रमों को सफल बनाएं। -शरद पाल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x