Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पलवल में धूमधाम से मनाई जाएगी अहिल्याबाई जयंती

पलवल। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए पलवल रेस्ट हाउस में सतीश बघेल प्रदेश अध्यक्ष लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल महासभा हरियाणा ने बघेल समाज की बैठक बुलाई जिसमें देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती एवं शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए समाज के युवाओं की ड्यूटी लगाई गई। बघेल युवा संगठन के तत्वावधान में यह कार्यक्रम हर वर्ष होता है। देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती पर 31 मई को हर वर्ष की तरह इस बार भी धूमधाम से रैली निकाली जाएगी। इसके लिए एक रथ तैयार किया जा रहा है, उस रथ पर बैठकर देवी अहिल्याबाई होलकर की हुड्डा चौक से पूरे पलवल शहर में शोभायात्रा निकल जाएगी। पाल बघेल समाज के युवा संगठन ने अपनी-अपनी ड्यूटी लगाई और बघेल समाज के गांवों में प्रचार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया जो गांवों में जाकर देवी अहिल्याबाई होलकर जयंती का निमंत्रण भी देगी। सभी युवा मोटरसाइकिलों व अन्य वाहनों पर झंडा लेकर रोड पर निकलेंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x