Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

छत्तीसगढ़ में अहिल्याबाई जयंती की तैयारी में जुटा गडरिया समाज

तखतपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाने की तैयारी सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा की जा रही हैं। रायपुर में 301वीं जयंती मनाने की तैयारी गडरिया (ढेंगर) समाज रायपुर जिला परिक्षेत्र द्वारा की जा रही है। नारायण प्रसाद पाली साहित्यकार एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया कि रायपुर टिकरापारा में लोकमाता की प्रतिमा स्थापना एवं रैली का आयोजन 31 मई को होगा। गडरिया ढेंगर समाज जिला अध्यक्ष, कपूर चंद्र धनगर की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन कर निर्णय लिया गया कि पीले वस्त्र धारण कर रैली में शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी में प्रकाश धनगर, सीएल धनगर, गणेश पाल (मयारू), चतुर चंद्र धनगर, धर्मेंद्र धनगर, धनेश धनगर, अभिमन्यु धनगर प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), कामेश्वर धनगर, राजेश पाल, मोहन धनगर एवं सामाजिक जन जुटे हुए हैं। इसी तरह राजा तालाब रायपुर में देवी अहिल्याबाई होलकर चौक पर सेवा कार्यक्रम वराडे गडरिया समाज द्वारा आयोजित किया गया है। देसहा गडरिया समाज महादेव घाट रायपुर सामाजिक भवन में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान किया जाएगा जिसमें छत्तीसगढ़ शासन के शिक्षा मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सर्व गडरिया समाज महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। झेरिया गडरिया समाज रामगढ़ राज मुंगेली द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी खर्रा घाट स्थित सामाजिक भवन एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर मंदिर में धूमधाम से अहिल्याबाई होलकर जयंती मनाई जाएगी एवं रैली के रूप में नगर भ्रमण का कार्यक्रम संपादित किया जाएगा। -नारायण प्रसाद पाली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x