Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भारत की जनगणना

भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण,
नई सुबह है, नया संदेश-जनगणना की ऋतु है आई।
सही-सही देना जानकारी, तभी बजेगी मधुर शहनाई।।
जब जागेगा जन, गण, मन! तब ही होगा परिवर्तन।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
घर-घर में होगी दस्तक, जन-जन की होगी गिनती,
कितने अनपढ़ और कितने पढ़े, घर कच्चा है या पक्का,
जनगणना से सौम्य-शांत, सुखदाई होगा नवजीवन।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
डिजिटल युग में डिजिटल होगी प्रथम बार जनगणना,
बिजली, पानी, शौचालय, रोजगार जैसे होंगे सवाल,
सही-सही देना जवाब, इसमें ही है हर जन की शान।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
जाति-धर्म का भेद भूलकर प्रगणक का सहयोग करें,
सरकार को सटीक आंकड़े मिलेंगे, तब हम आगे बढ़ेंगे,
नवीन योजनाओं का होगा निर्माण, बनेगी राष्ट्र पहचान।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
हर संकट मिट जायेगा, साफ होगा भविष्य का आईना,
खेत से लेकर सरहद तक बहेगी नवसृजन की बयार,
जनगणना है सुंदर-सुखमय भारत मां का आभूषण।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
जन डरें नहीं! गोपनीय रहेगा प्रत्येक नागरिक डाटा,
स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, सड़कों का होगा विस्तार,
अपने भारतवर्ष के कोने-कोने तक पहुंचेगा पोषण।
भारत की जनगणना, जनगणना से जनकल्याण।।
-मुकेश कुमार ऋषि वर्मा
गॉव-रिहावली, डाक-तारौली गुर्जर, फतेहाबाद, आगरा-283111
मो. 9627912535

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x