Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

विधायक मिथलेश पाल ने की प्रदूषित पानी छोड़ने वाली मिलों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। मीरपुर विधायक श्रीमती मिथलेश पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर शिकायत की है कि जनपद मुजफ्फरनगर के शुकतीर्थ जाने वाली भोपा रोड पर कई पेपर मिल नियमों को ताक पर रखकर चल रहे है, जिससे पेपर मिल के आस-पास स्थित ग्रामो में गम्भीर बीमारी फैल रही है। उक्त पेपर मिलों से निकलने वाले पानी को शुद्ध नहीं किया जा रहा है तथा संक्रमित पानी धरती में समा रहा है। इन पेपर मिलों के आसपास के ग्रामों के लोग ग्राम छोड़ने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ग्रामवासियों के ग्राम छोड़ने की घोषणा के बाद चिकित्साधिकारी द्वारा चिकित्सीय टीम भेजी गयी। चिकित्सा जांच के उपरान्त कैन्सर, निमोनिया तथा टी.बी. के रोगी पाये गये। टी.बी. के लक्षण हेतु सैम्पल लिये गये जिनकी जांच पर काफी संख्या में टाइफाइड, निमोनिया एवं कैन्सर रोगी मिलने की सम्भावना है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदूषण युक्त पानी आसपास के ग्रामीणों की धरती में समाने के सम्बन्ध में पूर्व में भी पत्र लिखा गया था। प्रदूषण विभाग के अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी मिल मालिकों से साठगांठ करके आसपास के ग्रामवासियों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। 14 मई को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि पेपर मिल के आसपास स्थित ग्राम मखियाली, चांदपुर, कासमपुरा, रहकडा, भण्ड्रा, मुझेड़ा एवं बाखरनगर के ग्रामवासियों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए प्रदूषित पानी छोड़ने वाली मिलों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करते हुए साठगांठ करने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया जाए। पत्र की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर, मुख्य चिकित्साधिकारी मुजफ्फरनगर को भी भेजी गई है। -ब्यूरो

4 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x