Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरियाणा में पाल बघेल समाज को 2500 वर्गमीटर भूमि मिलने की प्रक्रिया तेज

पलवल। मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा एवं देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल एवं बघेल समाज की संस्था जिसके अध्यक्ष पूरन सिंह बघेल प्रधान एवं उद्योगपति फरीदाबाद के मांग पत्र पर भारतीय जनता पार्टी के लेटर हेड पर पाल बघेल गडरिया समाज बल्लभगढ़ फरीदाबाद, एनआईटी फरीदाबाद या कहीं एक जगह पर 2500 वर्ग जमीन निशुल्क समाज को दिलाने की प्रक्रिया विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार के सहयोग से चालू हो गई है। मंत्री ने समाज के लेटर को नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार एवं हरियाणा चीफ सेक्रेटरी चंडीगढ़ को भेजा हुआ है, बहुत जल्द पाल बघेल गडरिया समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री विपुल गोयल की मार्फत मुख्यमंत्री से मिलकर इस जमीन की समस्या का समाधान करने के लिए मिलेगा। पाल बघेल गडरिया समाज को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति में शामिल करने का केस भी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में पेंडिंग पड़ा हुआ है। इस प्रक्रिया में बदलाव लाते हुए संविधान अनुसार आर्टिकल 341 के तहत प्रदेश सरकार पर पाल बघेल गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने के लिए भी दबाव डालेंगे। हाईकोर्ट में केस चल रहा है, चलता रहेगा। संविधान अनुसार प्रदेश सरकार अपनी सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवा देती है तो पार्लियामेंट में एवं राज्यसभा में बिल पास होकर राष्ट्रपति द्वारा गजट नोटिफिकेशन हो सके तब जाकर समाज को सही मायने में न्याय मिलेगा। -सतीश बघेल प्रधान

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x