Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

स्वर्गीय राम सुख पाल की रस्म-तेरहवीं में उमड़ा जनसमूह

गुरुग्राम। हरिकमल दर्पण के हरियाणा प्रभारी एवं प्रख्यात समाजसेवी श्याम शंकर पाल उर्फ सचिन के पिताजी की रस्म-तेरहवीं 4 नवम्बर को उनके सागर इन्क्लेव स्थित निवास पर सम्पन्न हुई जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा से बड़ी संख्या में समाजसेवियों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में दिल्ली से स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट के राम प्रकाश पाल, यश पाल, श्रीमती भोजरानी पाल, महेश चंद पाल के साथ ही एडवोकेट नीरज पाल, भागमल पाली, श्रीमती प्रेमवती पाल, श्रीमती गीता बघेल, राजेश प्रताप पीएसओ, गाजियाबाद से अशोक पाल गडरिया, श्रीमती गीता रानी पाल, मेरठ से हरिकमल दर्पण के संपादक निरंजन सिंह पाल, सूबेदार मेजर (रि.) हरपाल सिंह पाल, वरिष्ठ समाजसेवी चमन सिंह पाल आदि शामिल रहे। इसके अलावा क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x