


शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। ग्राम वासुदेवमई में स्व. श्रीमती रमाकांती उर्फ रामदेवी धनगर पत्नी पहुंचीलाल ‘विषधर’ की छठवीं पुण्यतिथि पर 17 मई को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भगवान दास ‘पीयूष’ शिकोहाबाद ने की तथा मुख्य अतिथि के रुप में विनोद माहेश्वरी मैनपुरी उपस्थित रहे। कवियों में निर्दोष कुमार ‘प्रेमी’, देवीसिंह कुशवाह, अमर ‘गुमराह’, सत्येन्द्र पांडेय ‘निडर’, कवयित्री देवांशी माहेश्वरी, श्याम सुंदर राजपूत ने काव्य पाठ किया। संचालन पहुंचीलाल ‘विषधर’ ने किया। आयोजक अखिलेश धनगर ने सभी कवियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। श्रोताओं में नीरज धनराज प्रधान, महाराज सिंह, तारा सिंह, अपनेन्द्र, महावीर सिंह बघेल, राजवीरसिंह, मानपाल सिंह, गुड्डू सिंह, आलोक कुमार, सुखवीरसिंह, लालसिंह, राजवीरसिंह बघेल, विजय सिंह बघेल, आयुष राजपूत, कु. अनुष्का, मोहिनी, विधी धनगर, विनीता राजपूत आदि उपस्थित रहे। -ब्यूरो