
मथुरा। 17 मई को विधानसभा मांट के ग्राम छाहरि स्थित बघेल बगीची में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के तत्वावधान में आईडीए गठबंधन की एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक साहब सिंह धनगर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राम बख्श सिंह वर्मा पूर्व सांसद व राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी थे। मुख्य वक्ता के रूप में घटक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद यादव पूर्व विधायक सर्वजन सुखाय पार्टी, डॉ. बीपी अशोक आईपीएस पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, प्रो. मोहम्मद सुलेमान इण्डियन नेशनल लीग, डॉ. डीआर गौतम धरती मानवता पार्टी, गोपाल सिंह कुशवाह राष्ट्रीय समानता दल, घनश्याम कोरी स्वतंत्र जनता राज पार्टी ने सभा को संबोधित करते हुए देश और प्रदेश की हालत पर अपने-अपने विचार रखे। सभा का सफल संचालन भूपेंद्र कुमार धनगर ने किया। उक्त कार्यक्रम में जालौन से नंदराम पाल राष्ट्रीय प्रवक्ता, अमरसिंह पाल राष्ट्रीय सचिव अपनी टीम के साथ, रायबरेली से सुशील कुमार धनगर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अतर सिंह पाल राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, रवि पाल सिंह किसान नेता, प्रदीप पाल बदायूँ, कन्नौज से डॉ. सीबी सिंह शाक्य, राजेश राजपूत, श्रीपाल सिंह वर्मा, फर्रुखाबाद से प्रेमपाल सिंह एडवोकेट राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित क्षेत्र के लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। अध्यक्ष ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया एवं अपने वक्तव्य में राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी एवं आईडीए गठबंधन की पूरी जानकारी देते हुए सभा के समापन की घोषणा की। -प्रदीप पाल