सहारनपुर। युवा पाल समाज सेवा एवं उत्थान समिति उत्तर प्रदेश की 17 मई को बैठक सम्पन्न हुई जिसमें लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा के लिए विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने पूरे उत्साह और जोश के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियां स्वीकार कीं। सभी ने एक स्वर में 31 मई की शोभायात्रा को ऐतिहासिक, भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समाज की एकता, संगठन और सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता ने तन, मन और पूर्ण समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का वचन दिया। अबकी बार 31 मई को सहारनपुर की धरती समाज की एकता, शक्ति और सम्मान की गूंज से गूंज उठेगी। -अमन पाल
सहारनपुर में 31 मई को निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments