Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाई अहिल्याबाई जयंती, मेधावी बच्चे किए सम्मानित

दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) के तत्वावधान में 24 मई को लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती माता राम बेटी वृद्धाश्रम राधा कृष्ण मंदिर जीटी करनाल रोड बाईपास के प्रांगण में भव्य रूप से मनाई गई जिसमें मेघावी छात्र व छात्राओं को जिन्होंने 10वीं व 12वीं कक्षा में 70% या उससे ऊपर नंबर प्राप्त किए हैं, ऐसे 80 छात्र व छात्राओं का सम्मान किया गया। बच्चों को स्कूल बैग, शील्ड व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों से भविष्य में वो क्या करना चाहते हैं के बारे में पूछा गया। ज्यादतर बच्चे डाक्टर, इंजीनियर, आईएएस बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के अनुभवी चौधरी भरत सिंह नेताजी और तेज पाल द्वारा दीप प्रज्वलित करके और सरस्वती वंदना से किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन जाने-पहचाने शिक्षाविद रविन्द्र होलकर और राम प्रकाश पाल ने किया। कार्यक्रम में दिल्ली, गाजिÞयाबाद, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, हरियाणा, राजस्थान, फरीदाबाद और गुड़गांव से भी अपने मेधावी बच्चों को लेकर उनके माता-पिता शामिल हुए। महेश चन्द पाल, जेडी पाल, मंगत राम, यशपाल सिंह, राम प्रकाश, डॉ. मनोज पाल, एड. सुभाष पाल, जोगिंदर पाल, सुखपाल, राजकुमार, तेज पाल, सुरेंद्र, श्याम सुंदर, गिरवर, नंदकिशोर, श्रीमती गीता रानी, श्रीमती शीला देवी, श्रीमती मिथलेश पाल, सोनवीर पाल, गाजियाबाद से रविन्द्र होलकर, ब्रह्मपाल सिंह पाल, जगत सिंह पाल, राम प्रकाश पाल, रामकिशोर पाल, कालीचरण पाल, गीता बघेल, राजेश पाल, मथुरा से हरगोविन्द पाल, उदयपुर से अनिल पाल आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति समाज के उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और समाज को एकजुट रखने का प्रण लिया। कार्यक्रम में आए हुए सभी बच्चों और अतिथियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के आदर्शों पर चलकर समाज में भाईचारा, एकता और नैतिकता के रास्ते पर चलकर समाजसेवा करने की प्रतिज्ञा ली। अंत में चौधरी भरत सिंह नेताजी और संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चंद पाल ने कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक धन्यवाद किया और बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनकी शिक्षा और कैरियर निर्माण में हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x