Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

युवा नेता संजय धनगर प्रधान ने मथुरा में अहिल्याबाई पार्क का सौंदर्यकरण कराया

मथुरा। प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत अभियान संगठन मथुरा के जिलाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश प्रधान संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत बाटी मथुरा के प्रधान व युवा भाजपा नेता एडवोकेट संजय धनगर प्रधान ने मथुरा में डेम्पीयर नगर स्थित अहिल्याबाई होल्कर पार्क में लगी हुई लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का सौंदर्यकरण कराया। पार्क की पुन: अच्छे तरीके से मरम्मत कराई गई है एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के चारों तरफ स्टील की रेलिंग व माल्यार्पण करने के लिए सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है। साथ ही पार्क के दोनों तरफ गेटों की मरम्मत कराई गई है, नए बोर्ड लगाए गए हैं और मातेश्वरी की प्रतिमा के ऊपर छाया के लिए छत का निर्माण भी चल रहा है। संजय धनगर प्रधान ने बताया कि यहां पर इस प्रतिमा की स्थापना सन 2004 में हुई थी, उसके बाद से अब तक इस पार्क में कोई कार्य नहीं हुआ। इस कार्य को कराने का बीड़ा भाजपा के युवा नेता व ग्राम पंचायत बाटी के प्रधान एडवोकेट संजय धनगर ने पिछले काफी समय से अपने संज्ञान में लिया और मथुरा वृंदावन विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्रीकांत शर्मा के संज्ञान में डाला। उन्होंने उक्त कार्य आवश्यक समझते हुए अपनी विधायक निधि से एडवोकेट संजय धनगर प्रधान की देखरेख में कार्य कराया है। उन्होंने बताया कि आगामी 31 मई को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सौंदर्यीकरण कार्य में सहयोग के रूप में मथुरा नगर निगम के वार्ड संख्या-32 रांची बांगर के पार्षद मनोज धनगर, धनगर समाज मथुरा के पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर रूपेश धनगर एडवोकेट का विशेष सहयोग रहा है। इस ऐतिहासिक सौंदर्यकरण कार्य के होने पर धनगर समाज विकास समिति के अध्यक्ष सतीश धनगर, इंजीनियर मेदाराम धनगर, तुलसीराम धनगर, बलबीर धनगर, भूपेंद्र धनगर, हरिओम धनगर, सोमबीर धनगर, राजकुमार धनगर, चंद्रप्रकाश बृजवासी, गौरव धनगर भाजपा बूथ अध्यक्ष, यतिन धनगर सहित धनगर समाज के अनेक लोगों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए हर्ष व्यक्त किया है और पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा का आभार व्यक्त किया है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x