मेरठ। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जंयती के उपलक्ष्य में 24 मई को सरधना रोड पर दौराला में स्थित हरि रिसोर्ट्स में अतुल प्रधान विधायक के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें विधायक ने पाल समाज की 151 बेटियों को 10वीं व 12वीं क्लास में अव्वल अंक लाने पर पर साइकिल व अलार्म घड़ी देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के संयोजक सोनू पाल पावली थे। मंच संचालन एडवोकेट महेन्द्र पाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अखिल भारतीय पाल महासभा के राष्ट्रीय सचिव कृपाल सिंह पाल, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश पाल, युवा जिलाध्यक्ष दीपक पाल, एडवोकेट मेहर सिंह पाल आदि ने विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल को आना था लेकिन उनके स्थान पर मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्टÑीय सचिव अनिल पाल ने शिरकत की और अपने विचार व्यक्त किए। -ब्यूरो
सरधना विधायक ने पाल समाज की मेधावी बेटियों को बांटीं 151 साइकिलें व अलार्म घड़ी
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments