Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

गडरिया समाज के स्वतंत्रता सेनानी गुमनामी में क्यों?

गडरिया समाज में अनेक स्वतंत्रता सेनानी हुए हैं जिनमें उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों में बाबू जोखाई पाल प्रयागराज, बाबू शीतल प्रसाद पाल भदोही, बृजलाल पाल फतेहपुर, बाबू छोटे लाल पाल तिर्वा कन्नौज, अमर शहीद मामकौर गडरिया शामली और छीतर सिंह बघेल मैनपुरी प्रमुख हैं। गडरिया समाज अपने ही राज्य के अपनी ही बिरादरी के स्वतंत्रता सेनानियों को नहीं जानता और न ही तमाम संगठनों, महासभाओं, धर्मशालाओं ने इनकी जयंती, पार्क, रोड, स्थल, चौक आदि का नाम इनके नाम पर रखा है, जिस कारण गडरिया समाज के ये वीर स्वतंत्रता सेनानी गुमनामी की नींद सोए हुए हैं जबकि गुज्जर, जाट, लोधी, माली समाज ने अपने समाज के सभी स्वतंत्रता सेनानियों को एक-एक करके खोजा और उनके नाम पर कुछ न कुछ स्थल, चौराहा, धर्मशाला, मूर्ति आदि जगह-जगह लगवा दी हैं जिससे उनके स्वतंत्रता सेनानी मरने के बाद भी जीवित हैं। गडरिया समाज के नेताओं से अपील है कि वे इस ओर भी ध्यान दें।
-एड. एपी सिंह नीखरा, गाजियाबाद
मो. 9315796504

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x