
नई दिल्ली। डॉ. संजय पाल (प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ, मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज नई दिल्ली-मूल निवासी बरसठी जौनपुर) के पीजीआई रोहतक में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर ज्वाइन करने के उपलक्ष्य में भोज कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रवि पाल (एम्स नई दिल्ली) के संयोजन में गुजरात भवन परिसर नई दिल्ली में आयोजित किया गया जिसमें समाज के डॉ. रमेश सिंह पाल, शेष कुमार बघेल (एडवाइजर एनएचएआई), डॉ. मुनिराजू (डिप्टी एडवाइजर नीति आयोग) अशोक पाल (ज्वाइंट सेक्रेटरी मिनिस्ट्री आॅफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर), एचडी पाटिल (एक्स सेक्रेटरी बेंगलुरु), डॉ. प्रवीण देवासी (असिस्टेंट प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय), शशिकांत पाल (डिप्टी रजिस्ट्रार दिल्ली विश्वविद्यालय), कमलेश पाल (एनजीओ एक्टीविटीज नई दिल्ली), डॉ. अमित पाल (असिस्टेंट लाइब्रेरियन, शिव नादर यूनिवर्सिटी, गाजियाबाद), प्रदीप कुमार पाल शिक्षक एवं सामाजिक सचेतक चंदौली उपस्थित रहे। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से डॉ. संजय पाल को उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं। -सम्पादक