Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

वृक्षारोपण और सामाजिक एकता के बीच मनाया गया राजकुमार पाल का जन्मदिवस

मुंबई। राष्ट्रीय धनगर महासभा के मुंबई संयोजक समाज के युवा क्रांतिकारी साथी तथा गरुड़ फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार पाल का जन्मदिवस सेवा, संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता के संदेश के साथ बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित भव्य वृक्षारोपण अभियान में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। इस दौरान लगभग 500 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने राजकुमार पाल के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राजकुमार पाल के सामाजिक योगदान, नेतृत्व क्षमता एवं समाजहित में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजकुमार पाल समाज को संगठित करने, युवाओं को जागरूक करने तथा सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, जिससे वे युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन चुके हैं। वृक्षारोपण कार्यक्रम के उपरांत सभी उपस्थित अतिथियों एवं समाजबंधुओं ने उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन बाटी-चोखा का आनंद लिया। आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता से परिपूर्ण वातावरण ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। आयोजन की सफलता पर सभी सहयोगी समाजबंधुओं, मित्रों, शुभचिंतकों एवं उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह जन्मोत्सव केवल एक जन्मदिन समारोह नहीं रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, समाजसेवा और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश देने वाला एक अनुकरणीय आयोजन सिद्ध हुआ। -अनुराग पाल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x