Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

सुमित कुमार बघेल ने नेशनल कैनोइंग चैंपियनशिप में जीते दो रजत पदक, क्षेत्र में दौड़ी खुशी की लहर

​बुलन्दशहर। पहासू क्षेत्र के छोटे से गांव भैय्यापुर के एक होनहार लाल ने राष्ट्रीय स्तर पर खेल जगत में अपने गांव और पूरे जिले का नाम रोशन किया है। राजेंद्र सिंह के पुत्र सुमित कुमार बघेल ने रायपुर में आयोजित 36वीं नेशनल कैनोइंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो रजत पदक अपने नाम किए हैं। सुमित की इस ऐतिहासिक सफलता से उनके परिवार और पूरे गांव में जश्न का माहौल है। सुमित कुमार बघेल ने अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और अपने कोच के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। सुमित ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी उनके परिवार और कोच ने उनका हौसला बनाए रखा, जिसकी बदौलत आज वे इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। ​सुमित कुमार बघेल का खेल के प्रति समर्पण नया नहीं है। इससे पहले उन्होंने 2025 की सब-जूनियर चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय में देश के लिए एक बड़े खिलाड़ी बनकर उभरेंगे। ग्रामीणों ने सुमित के घर पहुंचकर उनके पिता राजेंद्र सिंह और माता को बधाई दी और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। ग्रामीणों का कहना है कि सुमित ने न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि पूरे बुलन्दशहर जिले का गौरव बढ़ाया है। -मोहन बघेल सरभन्ना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x