Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

समाज को नीचा दिखाने का काम न करें युवा!

31 मई को मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती एवं शोभायात्रा जिला पलवल में बड़े धूमधाम के साथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में मनाई गई थी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव गौतम राज्यमंत्री हरियाणा सरकार द्वारा कराई गई जोकि बड़ी शर्म की बात है। ऐसा कभी नहीं हुआ कि समाज के कार्यक्रम की अध्यक्षता किसी दूसरे समाज के व्यक्ति द्वारा कराई गई। यह सब बघेल युवाओं की करतूत है। गौरव गौतम को वरिष्ठ अतिथि बना सकते थे, परंतु ऐसा नहीं किया और अपनी मनमर्जी करके समाज को नीचा दिखाने का काम किया। ओम प्रकाश चौधरी या फिर समस्त बघेल समाज जिला पलवल की अध्यक्षता में भी कार्यक्रम हो सकता था, परंतु ऐसा नहीं करके समाज को नीचा दिखाना था। खैर कोई बात नहीं, अब मैं बघेल युवाओं जो मंत्री के साथ फोटो में नजर आ रहे हैं और समाज का मांगपत्र देते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस मांगपत्र पर क्या कार्रवाई हुई है यह मैं पूछना चाहता हूँ। मई एवं जून का महीना निकल गया, काम अभी तक जीरो है। समाज का मांगपत्र गौरव गौतम राज्यमंत्री एवं विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री के कार्यालय में धूल खा रहा है। इस मांगपत्र पर कोई कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। मांग भी सिर्फ दो ही थीं- नंबर एक पाल बघेल गडरिया समाज जिला पलवल को नगर परिषद पलवल से मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर बघेल कम्युनिटी सेंटर बनवाने के लिए जमीन निशुल्क समाज को दिलाई जाए, दूसरी मांग है कि नगर परिषद की सीमा में मातेश्वरी देवी अहिल्याबाई होलकर का मुख्य भव्य द्वार बनवाया जाए। इस पर भी दोनों मंत्रियों की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही नगर परिषद पलवल की तरफ से कोई कानूनी कार्रवाई की गई है। यहां तक कि देवी अहिल्याबाई होल्कर मुख्यद्वार नगर परिषद की सीमा में बनवाने के लिए मंत्री ने 5 लाख रुपये देने का वादा किया था, वह घोषणा भी घोषणा तक ही सीमित है जो कि बड़ी शर्म की बात है। दो ही समाज के लिए घोषणाएं की गई थीं उन पर भी बघेल युवा संगठन के कार्यकर्ता काम नहीं कर रहे हैं। अगर इन लोगों के वश की बात नहीं है तो समाज को बताएं। 15 दिन का समय दिया जाता है बघेल युवा संगठन को इन घोषणाओं को पूरा करने के लिए, उसके बाद 1 जुलाई से इन दोनों घोषणाओं पर लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल महासभा हरियाणा एवं देवी अहिल्याबाई होल्कर बघेल धर्मशाला कुस्लीपुर पलवल के तत्वावधान में मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से निवेदन करेंगे कि आपके दोनों मंत्रियों ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जयंती के शुभ अवसर पर समाज के सामने घोषणा की थी, अभी तक यह घोषणा पूरी नहीं की गई है। इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछा जाएगा कि जब आपके मंत्रियों को काम ही नहीं करना था तो घोषणा क्यों करते हैं, अगर घोषणा की है तो अब तक काम क्यों नहीं हुआ? यह सवाल मुख्यमंत्री के सामने मैं रखूंगा और पूछूंगा कि तुम्हारे मंत्री काम नहीं करा सकते तो घोषणा क्यों करते हैं, क्यों प्रोग्राम में जाते हैं, समाज के सामने क्यों झूठी घोषणा करते हैं? इससे भारतीय जनता पार्टी की छवि खराब होती है। महासभा के लोग अपनी बात को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे।
-सतीश बघेल प्रधान,
वरिष्ठ भाजपा नेता पलवल
मो. 8930069689

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x