मीठे बोलों का बहुत बड़ा है आकार।
बिगड़े काम भी हो जाते साकार।
हर कोई ना जाने मीठे शब्दों का मोल।
बोलने से पहले शब्दों को तोल।
कडवे शब्दों से झगड़े होते निराधार।
मीठे बोलो का बहुत बड़ा है आकार।
शब्दों ने किसी को ओहदा दिलाया।
पीएम, सीएम जैसी पदवी पर बैठाया।
शब्दों की ताकत से महान हुए पेरियार।
मीठे शब्दों का बहुत बड़ा है आकार।
शब्द शब्द में बड़ा है अन्तर।
एक सम्मान दिलाए एक हंटर।
अगर सहनशक्ति है, हो दोनों से बेड़ा पार।
मीठे शब्दों का बहुत बड़ा है आकार।
मीठे बोलों को अपनाओ।
समाज की कड़ी से कड़ी मिलाओ।
फिर तुम्हारा हो जाए संसार।
मीठे शब्दों का बहुत बड़ा है आकार।
-सतबीर बघेल, जेवर
मो. 8800120437
बोल…!
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted