Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ दिल्ली का कार्यक्रम

दिल्ली। ‘स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास’ द्वारा एक ऐसा प्रथम कार्यक्रम ‘कर्नाटक संघ भवन’ में रखा जो महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। खचाखच भरे सेमिनार कक्ष में महिलाओं का जोश देखते ही बनता था। पाल-बघेल धनगर (गडरिया) समाज की हर वह शख्सीयत वहां उपस्थित रही जो समाज का गौरव और शान का प्रतीक थी। प्रत्येक क्षेत्र में कार्यरत महिलाएं इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं, जिसमें गाजियाबाद से एड. ज्योति पाल, एड. उमा पाल, द. दिल्ली से एड. ज्योत्स्ना धनगर, न. दिल्ली से एड. सोनम सिंह बघेल, बल्लभगढ़ से डॉ. गीतांजलि सिंह, डॉ. पूनम रोतेला, नोएडा से डॉ. गीता सिंह, गाजियाबाद से डॉ. कनिका पाल, दिल्ली में एकमात्र पहलवान कोच एवं अंतर्राष्ट्रीय रेसलिंग प्लेयर कु. भारती बघेल, गाजियाबाद से निगम पार्षद एवं समाज सेविका श्रीमती सुमनलता पाल, फरीदाबाद से श्रीमती सुनीता सिंह बघेल, श्रीमती सविता बघेल, कादी विहार से मीना पाली, उत्तम नगर से श्रीमती सुधा सिंह, द्वारका से नीरू पाल आदि के साथ ही सीमा पाल, गीता पाल, ऊषा पाल, अमिता पाल, पूनम पाल, कुसुम पाल आदि ने शिक्षणात्मक वक्तव्य देकर और कु. भारती बघेल ने पहलवानी से जुड़ी हुई खूबियां बताकर सम्मेलन में खूब प्रशंसा लूटी। इस मातृशक्ति सम्मेलन में दिल्ली व एनसीआर इत्यादि क्षेत्रों से महिलाएं अपने-अपने अविभावकों के साथ सम्मिलित हुईं। कुछ पुरुषों ने भी मातृशक्ति पर बहुत अच्छी-अच्छी व्याख्याएं दीं जिनमें बल्लभगढ़ से सीनि. एड. आर.एस. रोतेला, पलवल से एड. गंगाराम बघेल, बसई से आल इंडिया धनगर महासभा के उपाध्यक्ष बीरसिंह धनगर, गांव ताहिरपुर से हरिनारायण पाल आदि मुख्य थे। इस भव्य कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन मातृशक्ति श्रीमती मिथलेश पाल (नत्थुपुरा, दिल्ली) तथा मास्टर भागमल पाली (राजपुरा, दिल्ली) ने किया। कार्यक्रम में श्रीमती मिथलेश पाल को ‘स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति समाजोत्थान न्यास’ की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष एवं भागमल पाली को संस्था का अखिल भारतीय संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम को राष्टÑीय अध्यक्ष एवं संस्थापक गड़रिया अशोक पाल ने बखूबी निर्देशित किया। संस्था के महामंत्री मनोज बघेल ने अपने ओजस्वी भाषण से सबको गदगद किया। न्यास के प्रमुख सदस्य धर्मेंद्र कुमार पाल, ब्रजमोहन पिंडवार, तेजपाल सिंह पाल, नंदलाल वर्मा एवं मनोज पाल जांटी कलां आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। ‘न्यास’ के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए जल्द एक और नई थीम के साथ प्रस्तुत होने के संकेत दिए। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
मा. भागमल पाली

आज तक दिल्ली एन सी आर में ऐसा भव्य कार्यक्रम महिलाओं के सम्मान में पहले कभी किसी भी सामाजिक संस्था ने नहीं किया। *”SSSS NAYAS”* ही पहली ऐसी संस्था है जिसने महिलाओं के सम्मान के बारे में सोचा। लगता है यह संस्था शीघ्र ही कोई अन्य कार्यक्रम समाजिक उत्थान हेतु करने वाली है।
संस्था का लोगो है:- अपने लिए जीए तो क्या जीए,तू जी ऐ दिल जमाने के लिए……

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x