Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

यह सब क्या चल रहा है अपने देश भारत में?

आज किस एजेंडे पर कहाँ-कहाँ सभी समाज के लोग मीटिंग पर मीटिंग कर रहे हैं। लाल किले की प्राचीर से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे भारत को अपने एजेंडे से 21 साल के लिए सुला दिया। मैं सब ठीक कर रहा हूँ, यह करने वालों ने बहुत-बहुत गजब दुनिया में किए हैं। इतनी सफाई से बेवकूफ बना गया है एक राष्ट्रनायक कि आज आँख बंद कर लो और 2047 में खोलना, सब ठीक होगा जिसकी हम कल्पना कर रहे हैं। विश्वगुरु से माला लेंगे, उसे ही जपना। आज का नेता कितना झूठा हो चला है? वह देश में भ्रष्टाचार, फिजूलखर्च, बेरोजगारी, युवा को नौकरी देने के नाम पर महँगी शिक्षा, स्वास्थ्य के नाम पर कन्नी काटता नजर आया। मैंने भारत के राजीव गाँधी, वी.पी. सिंह, अटल बिहारी बाजपेई, देवगौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल व चंद्रशेखर को होश से सुना है जो लाल किले से जनता से संवाद करते थे। यह तो जनता को बेवकूफ समझ रहा है, ऐसी सरकार को बदलने में भलाई है। जय हो लोकतंत्र की…आप अपना भी लेखा-जोखा अपनी क्षमताओं से डालें…यह युग भी खत्म होगा जिसमें विचारों की गुटबाजी खुद की खुद से होती है। एक प्रधानमंत्री का नाम मैंने जानबूझकर नहीं लिखा, वह डॉक्टर मनमोहन सिंह हैं, जिनके एक वाक्य ने मुझे बहुत प्रभावित किया था- ‘मैं कम बोलता हूँ लेकिन फाइल में मेरे एक्शन से राजनीति बदलेगी’ कोई अपराधी पीएमओ से बचकर नहीं जायेगा। यह मेरा वादा है।’
-जगदीश प्रसाद पाल, उन्नाव
परास्नातक जनसंचार
मो. 9794866822

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x