गौतमबुद्धनगर। 23 अगस्त को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के फाउंडेशन डे के अवसर पर मुख्य आडिटोरियम में विश्वविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर श्रीमती डॉ. कीर्ति पाल डीन (एसओई) की चौथी पुस्तक ‘Optimal Load Management in V-penetrated Networks: A Metaheuristic Approach with FACTS and DG Support Smart Solutions for EV-integrated Grids’ का लोकार्पण उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई (प्रवासी भारतीय) और निवेश प्रोत्साहन विभाग के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह, डीन एकेडमिक प्रो. राजीव वार्ष्णेय, डीन प्लानिंग प्रो. माधव गोविंद के साथ समस्त विभागों के शिक्षकों ने डॉ. कीर्ति पाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि डॉ. कीर्ति पाल मेरठ निवासी गौतम पाल की धर्मपत्नी हैं जोकि राज्य दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश शासन के निवर्तमान सदस्य हैं। हरिकमल दर्पण परिवार की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएँ। -सम्पादक
डॉ. कीर्ति पाल की चौथी पुस्तक का लोकार्पण
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted