
दिल्ली। 23 अगस्त को दिल्ली कर्नाटक संघ, आर.के. पुरम में कर्नाटक के चरवाहा/कुरुबा समुदाय द्वारा क्रांतिवीर संगोली रायण्णा की जयंती के अवसर पर एक भव्य समारोह आयोजित किया गया जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, उतराखंड, कर्नाटक आदि राज्यों से लोग आए। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद एम. नागराज तथा लोकसभा सांसद के. राजशेखर बसवराज हितनाल रहे जिनका दिल्ली कर्नाटक संघ एवं क्रांतिवीर संगोली रायण्णा संघ द्वारा सम्मान किया गया। इसके अलावा एच.एम. रेवन्ना (अध्यक्ष, सरकार की पाँच गारंटी योजनाओं के कार्यान्वयन प्राधिकरण, बेंगलुरु), जब्बाला श्रीनिवासुलु (अध्यक्ष, दक्षिण भारत पिछड़ा वर्ग महासंघ), मुनिराजू (उप-सलाहकार, नीति आयोग) को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र से सचिन पाल, डाक्टर रवि पाल, एड. राजेंद्र पाल, अशोक पाल, अतरसिंह पाल, मंगत राम पाल, तेजपाल बघेल, भागमल पाली, राम बहादुर पाल, धर्मवीर बघेल, नन्द किशोर धनगर, अजय होल्कर, मनोज पाल, रमेश वर्मा आदि उपस्थित रहे। -सचिन पाल