हरिकमल दर्पण समाचार पत्र का मालिकाना हक भी अब हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी को मिल गया है। गत 31 अगस्त को इस सम्बन्ध में पीआरजीआई द्वारा नया पंजीकरण पत्र जारी कर दिया गया। हमारा न्यूज पोर्टल पहले से ही हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के अंतर्गत कार्य कर रहा है। कुल मिलाकर इस मीडिया हाउस की एक मजबूत नींव बनकर तैयार हो चुकी है, अब इस पर कितना बड़ा और मजबूत भवन बनेगा इसका फैसला हमारे समाज को करना है। यह मीडिया हाउस पूरी तरह समाज को समर्पित करने के लिए मैं प्रयासरत हूँ। हरिकमल दर्पण जितना सशक्त होगा उतनी ही बुलंद हमारे समाज की आवाज होगी। जैसा कि मैं पहले भी बता चुका हूँ कि इस मीडिया हाउस के माध्यम से गडरिया समाज के हजारों युवाओं को पत्रकारिता के क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार देने की हमारी योजना है। मैं चाहता हूँ कि देश के हर जिले में हरिकमल दर्पण का भव्य कार्यालय हो जिसमें कम से कम 10 लोग स्थायी रूप से अच्छे वेतन व अन्य सुविधाओं के साथ नियुक्त हों। देश में संवाददाताओं की भारी मात्रा में नियुक्ति भी हम करना चाहते हैं जो न केवल समाज की बल्कि देश की भी दशा और दिशा बदलने का कार्य करें। लक्ष्य बहुत बड़ा है लेकिन गडरिया समाज यदि ठान ले तो आसमां में सुराख हो सकता है। समाज के जो भी लोग इस मुहिम में हमारा साथ देना चाहते हैं वे निस्संकोच होकर मुझसे सम्पर्क कर सकते हैं। पुन: आप सभी से सहयोग की अपील है। आओ, अपनी आवाज बुलंद करें।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
अपनी आवाज बुलंद करें!
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted