Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

असफलता को सफलता में बदलने का प्रयास करें!

जब आप कोशिश करने का जोखिम लेते हैं, तो पूरी तरह असफल होना असंभव है। हर एक के पास समस्या है, कोई भी अपने जीवन में समस्या से मुक्त नहीं है। अब आपको अपनी समस्याओं को सुलझाना और उन्हें मैनेज करना सीखना होगा और यह आवश्यक नहीं है कि हर समस्या का समाधान हो परंतु हर समस्या को सकारात्मक तरीके से मैनेज किया जा सकता है। बहुत से लोग अपने जीवन का नियंत्रण खो देते हैं। क्योंकि वे अपनी लीडरशिप को बाहरी तत्वों के हवाले कर देते हैं। हम उन कई तत्वों की चर्चा करेंगे जो अनजाने में ही आपके जीवन में लीडरशिप का स्थान ले लेते हैं। आप वह हर काम कर सकते हैं जिसे आप करना चाहते हैं। आप कुछ भी बन सकते हैं, जो आप बनना चाहते हैं। आप जहां हैं वहां से आप कहीं भी पहुंच सकते हैं। बशर्ते आप सपने बडेÞ देख रहे हैं और कड़ी मेहनत करने के इच्छुक हों। मैं आपको उन तीन नकारात्मक महिलाओं की कहानी सुनाता हूं, जो एक संकरी खाड़ी में रहती थीं। वे हर दिन शिकायत करती रहती थीं कि इस संकरी खाड़ी में जीवन बहुत बुरा है। यहां कोई अवसर नहीं है। दूसरे लोग शहर में रहते हैं जहां उनके सामने असीमित अवसर हैं। हमारे पास कुछ भी नहीं है। इस शिकायत के सहारे अपना जीवन गुजारती रहतीं, जब तक कि सकारात्मक सोच वाली एक महिला वहां नहीं आ गई। उनकी शिकायत को सुनने के बाद वह बोली-अवसर आपको चाहिए, आपके पास अवसर है। आप संकरी खाड़ी में रहती हैं। संकरी खाड़ी नदी तक ले जाती है। नदी खाड़ी तक ले जाती है। खाड़ी समुद्र तक ले जाती है। इसका मतलब यह है कि आप जहां हैं, वहां से आप कहीं भी जा सकते हैं। आप जिस समय से गुजर रहे हैं वह मुश्किल हो सकता है परंतु इससे सफलतापूर्वक निकलना आप पर निर्भर है। संघर्ष करने वाले लोगों में वह कौन सा रहस्यमयी तत्व होता है जो उन्हें सफल होने की क्षमता प्रदान करता है? वह मुश्किल समय में क्यों डटकर खड़े रह पाते हैं, जबकि बाकी लोग खड़े नहीं रह पाते। वे क्यों जीतते हैं, जबकि बाकी सब हार जाते हैं? वह क्यों उड़ते हैं, जबकि बाकी सब डूब जाते हैं? जवाब बहुत आसान है। इसका जवाब यह है कि वह अपनी समस्याओं को एक अलग तरीके से देखते हैं। वे समस्याओं को यथार्थवादी और व्यावहारिक ढंग से देखते हैं। वे उन सिद्धांतों को मानते हैं जो असफलता को सफलता में बदलने के लिए लागू होते हैं।
-हरिओम सिंह बघेल, ग्वालियर
मो. 9977554274

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x